फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार और अधिवक्ताओं में जमकर कहासुनी, कुर्सी फेंककर मारी

Akash Dubey Updated Sat, 28 Feb 2026 09:09 PM IST

तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच शनिवार को तीखी झड़प हो गई। एक अधिवक्ता ने कुर्सी उठाकर तहसीलदार की ओर उछाल दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। बताया गया है महिला अधिवक्ता किसी केस के मामले में बात करने तहसीलदार के ऑफिस गई थीं। उन्होंने महिला अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार कर दिया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते बार एसोशिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं को समझाकर शांत किया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें