फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रांसफॉर्मर फुंकने से एटीएम में लगी आग, 11 लाख रुपये कैश राख, जलने से बची बैंक

बदायूं के कादरचौक कस्बे में उसहैत मार्ग पर शनिवार सुबह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में भयंकर आग लग गई, जिससे एटीएम में रखा करीब 11 लाख रुपये कैश जल गया। सुबह छह बजे हादसा होने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तब आग पर काबू पाया गया। कादरचौक में उसहैत मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। उसके एक साइड में एटीएम लगा है। उसके ही बराबर में बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब छह बजे अचानक तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर फुंक गया और उसमें आग लग गई। आग ने एटीएम को भी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें रखा सारा कैश जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें