फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तारकशी में करंट आने से युवक की मौत, फसल की रखवाली करने गया था युवक

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में रविवार रात तारकशी में करंट आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हाकिम पुत्र सोहनपाल रविवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। परिवार वालों के मुताबिक हाकिम रविवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। पड़ोसी खेत मालिक ने तारकशी लगा रखी थी। रात तार में करंट छोड़ दिया गया। जैसे ही युवक तारकशी की चपेट में आया कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई। सुबह ग्रामीण जब खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव खेत में पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें