फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के मेडिकल कॉलेज में दोनों नेत्रों के तिरछेपन का किया गया सफल ऑपरेशन

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता बाजपेयी की टीम ने दोनों नेत्रों के तिरछेपन का अत्यन्त जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया है। गांव सिरसौली निवासी 21 वर्षीय आलोक बचपन से ही दोनों आंखों के तिरछेपन की समस्या से जूझ रहे थे। इस कारण उन्हें पीड़ा सहनी पड़ती थी, जिससे वह मानसिक रूप से हीनभावना से ग्रस्त थे। कई अस्पतालों में उपचार कराने के बावजूद समाधान न होने पर एक परिचित की सलाह पर वह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जांच के बाद डॉ. अमृता बाजपेयी ने बताया कि इस जटिल समस्या का निवारण दो चरणों में सर्जरी के माध्यम से किया जा सकता है। दो बार में किए गए ऑपरेशन के बाद आलोक की दोनों आंखों का तिरछापन ठीक हो गया है। ऑपरेशन के बाद आलोक एवं उनके परिवारजनों ने नेत्र रोग विभाग और राजकीय मेडिकल कॉलेज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां उपलब्ध उन्नत सुविधाओं के कारण आम जनता को बड़े महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस ऑपरेशन में डॉ. राजेश शाक्य, डॉ. अपूर्वा, डॉ. जतिन, डॉ. निकिता एवं डॉ. आशीष का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जिले एवं आस-पास के जिलों की जनता को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराई जाएं। नेत्र रोग विभाग ने जटिल ऑपरेशन कर हमारे संस्थान की क्षमता और विशेषज्ञता को जाहिर किया है। भविष्य में भी कॉलेज निरंतर इस प्रकार की उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें