एलपीजी संकट पर बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बदायूं में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की कतारें लग रही हैं। सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही है। आम आदमी परेशान हैं। ढाबे-होटल बंद हो गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री यह कैसे कह सकते हैं कि प्रदेश में कहीं भी गैस की कमी नहीं है। सांसद ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सपा सांसद ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।