बदायूं जिले में कच्चे तेल होने की संभावना के चलते अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने उघैती क्षेत्र में डेरा जमाया हुआ है। रविवार को कंपनी के कर्मचारियों ने रघुनाथपुर पीपरी गांव के पास बोरिंग कराकर तेल तलाशने की कोशिश की। चार दिन पहले भी गांव में एक दूसरे स्थान पर बोरिंग की गई थी। इससे पहले भी गांव में ही अक अन्य स्थान पर बोरिंग हो चुकी है। हालांकि अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लग सकी है। अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी को जिले में जहां-जहां कच्चा तेल होने के संकेत मिल रहे हैं, वह वहां-वहां वैज्ञानिक विधि से बोरिंग करा रही है। कच्चा तेल होने की पुष्टि के बाद इस दिशा में कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।