बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नवादा में साईं मंदिर के पुजारी मनोज शंखधार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुजारी का शव सोमवार सुबह कमरे में मिला। उनके गले में कपड़ा कसा हुआ था। पैर भी बंधे हुए थे। हत्या के बाद बदमाश मंदिर से चांदी के दो मुकुट भी ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुजारी की हत्या के बाद क्षेत्र में रोष है। हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच को टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा