पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली युवती ने बदायूं के बिसौली थाने में आरोपी सोहेल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि चंडीगढ़ में कॉल सेंटर में नौकरी के दौरान सोहेल ने सौरभ बनकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। बेटी का जन्म होने पर सोहेल उसे लेकर बदायूं आया तो उसकी सच्चाई का पता चला। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।