फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में सेल्समैन हत्याकांड में पीड़ित परिवार का धरना जारी, पुलिस की जांच पर सवाल

बदायूं में सेल्समैन मुकेश हत्याकांड में नामजद कराए गए शराब कारोबारियों को पुलिस ने विवेचना में निर्दोष बताया। वहीं, चार हत्यारोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पीड़ित परिवार के लोग शराब कारोबारियों पर हत्या ही कराने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते आ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परिवार के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे रहे। मृतक के भाई सोमवीर का कहना है कि पुलिस ने किराए के हत्यारों को तो जेल भेज दिया। इसका वह विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन उसके पीछे जो लोग हैं उनको पुलिस ने मुकदमे से निकाल दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता वह धरने पर बैठे रहेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें