फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के जिला अस्पताल में छह घंटे गुल रही बिजली, अल्ट्रासाउंड-एक्सरे सेवा ठप, मरीज परेशान

मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 06:36 PM IST

बदायूं में फॉल्ट होने से शुक्रवार को छह घंटे तक जिला अस्पताल की बिजली गुल रही। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और जांच कराने आए मरीजों को इंतजार करने के बाद मायूस लौटना पड़ा। दो बजे के बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। तब तक मरीज लौट गए। वार्ड में भर्ती मरीज भी गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। शुक्रवार को सुबह आठ बजे अस्पताल खुला। नौ बजे से पर्चा खिड़की से पर्चा बनना शुरू हुए। इसी दौरान अचानक बिजली लाइन में फॉल्ट हो गया। दस बजे डॉक्टर और कर्मचारी अपनी -अपनी सीट पर बैठे। 10 से 11 बजे तक एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी की जांच कराने वालों की लाइन लग गई। पता लगा कि बिजली ही नहीं है। दो बजे तक मरीज जांच के लिए इंतजार में बैठे रहे। छह घंटे के इंताजर के बाद मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि बिजली लाइन में फाल्ट आने से बिजली ठप हो गई। कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में लगे रहे। करीब 2.20 बजे फॅल्ट ठीक हो सका। मरीजों को एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने में दिक्कत हुई है। जनरेटर से पूरे अस्पताल की व्यवस्था नहीं हो सकती। ब्लड बैंक व इमरजेंसी वाले मरीजों को जनरेटर चलवाकर सुविधा दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें