बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग राज्यों से चोरी की गई सात बाइक बरामद हुई हैं। सीओ (प्रशिक्षु) गौरव उपाध्याय बताया कि पकड़े गए आरोपी राजेश और अशोक हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वो दोनों भिन्न-भिन्न राज्यों से बाइक चोरी कर लाते थे और फिर उन्हें कम दामों पर ग्रामीणों को बेचकर फायदा उठाते थे।