बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश वसीम दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल वसीम को अस्पताल में भर्ती कराया। वसीम पापड़ हमजापुर गांव में हुई महिला की हत्या और लूट की घटना में शामिल था।