बदायूं जिले में सहसवान थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान पशु तस्करी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से तीन आरोपी घायल हुए हैं। एक सिपाही भी जख्मी हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।