बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय स्थित पावर ट्रांसमिशन में रविवार की सुबह 35 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद का शव फंदे से लटका मिला। उसके परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिक्योरिटी गार्ड प्रमोद शाहजहांपुर जिले में कटरा थाना क्षेत्र के गांव समधाना का रहने वाला था। रविवार सुबह ट्रांसमिशन पावर हाउस के दूसरे सिक्योरिटी गार्ड ने उसका शव लोहे के जाल पर फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सिक्योरिटी गार्ड के पैर जमीन से टिके मिले, जिसे देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।