सावन माह के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कछला गंगा घाट से जल भरकर लाने के पिछले कई रिकॉर्ड पीछे छूट गए। रविवार रात कछला घाट पर कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इससे तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम में कांवड़ियों के जत्थे फंसे रहे। डीएम और एसएसपी को खुद कमान संभाली तो हालात सामान्य हुए।