बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पत्नी, बहन और एक साल की मासूम बेटी घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। बस पर कौशाम्बी लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस डग्गामार है।