बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार सुबह एक पिकअप ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। यह हादसा बदायूं के बिनावर इलाके में हुआ। इस भीषण हादसे में ट्रॉली पर बैठे बरेली निवासी 26 वर्षीय मजदूर राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।