फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने

बदायूं की बिल्सी विधानसभा में विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के कछला बस स्टैंड रोड स्थित गांधी पार्क से तिरंगा यात्रा धूमधाम से सुबह प्रारंभ हुई। बालाजी तिराहा, सराफा बाजार, अटल चौक, मेन बाजार, नगर पालिका बाजार, थाना मोड़ होते हुई अंबिया चौराहा पहुंची। यहां से अशोक चौक पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में विधायक के साथ डीपी भारती, नवनीत शाक्य, ज्ञान देवी सागर, ओम प्रकाश, आदित्य माहेश्वरी, मनीष आदि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें