फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी बोले- भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

बदायूं जिले में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के आगमन पर शनिवार को खेड़ा नवादा पर भाजपाइयों ने फूल माला, ढोल-नगाड़े से उनका स्वागत किया। यहां से वह बदायूं क्लब पहुंचे, जहां स्कूली छात्र-छात्राओं ने बैंड और पुष्प आदि से भव्य स्वागत किया। विजय रूपाणी ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पोस्टर लगाने वाला, चाय बेचने वाला, गरीब का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है। भाजपा सिद्धांत और मूल्यों की राजनीति करती है। सभी वर्गों में भाजपा की सदस्यता होती है. बाकी पार्टियों में जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद देखकर सदस्यता की जाती है। दशों दिशाओं में पार्टी अपना काम करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें