फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गंगा में डूबा 12 साल का बालक, गोताखोरों से तलाश कराने के नाम पर पुलिस ने लिए रुपये, परिजनों का आरोप

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर स्नान करते समय बालक समेत तीन लड़कियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। तीनों लड़कियों को बचा लिया गया, लेकिन बालक गहरे पानी में डूब गया। कासगंज की गणेश कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह और मूलचंद का परिवार मंगलवार को गंगा स्नान करने कछला गंगा घाट आया था। इसी दौरान धर्मेंद्र का 12 वर्षीय बेटा पीयूष, रिया (18), सिया (13) और पायल (18) पुत्री मूलचंद्र वर्मा एक साथ गहरे पानी में बह गए। यह देखकर परिवार वालों ने शोर मचाया, जिससे गोताखोर तुरंत गंगा में कूद गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत करके रिया, सिया और पायल को बचा लिया लेकिन तब तक पीयूष गहरे पानी में डूब गया। उसकी तलाश को गोताखोर लगाए गए, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने गोताखोरों से बच्चे की खोजबीन कराने के नाम पर पुलिस पर छह हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें