उझानी कूढ़ा नर्सिंगपुर स्थित मेंथा फैक्टरी में देर रात लगी आग दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी धधकती रही। दमकल कर्मी रात से लेकर सुबह तक आग को बुझाने का काम चलता रहा, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इधर, फैक्टरी के पास के खाली कराए गए गांव में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे हैं। कूढ़ा नर्सिंगपुर की मेंथा फैक्टरी में अचानक आग लग गई थी। इसके एक के बाद एक ड्रम फटना शुरू हो गए थे। आग की चपटे आधा किमी दूर से दिखाई दे रही थी। देर रात से ही आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करते रहे। वहीं, देर रात ही बरेली से ही फाग वाली दमकल की गाड़ी बुलाई गई है। बृहस्पतिवार सुबह दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं।