फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में दातागंज रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित अंडरपास का विरोध, किसानों ने अफसरों को बताई समस्या

बदायूं के विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों के सामने किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। किसान दिवस पर मुख्य मुद्दा दातागंज रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण को लेकर उठा। किसानों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में गन्ने की पैदावार अधिक होती है और अंडरपास बनने के बाद ट्रक या ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना मिल तक ले जाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने वैकल्पिक समाधान की मांग की। या फिर यहां पर अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज बनाया जाए। इसके साथ ही बिजली समस्या भी प्रमुख रही। किसानों ने बताया कि खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही।जिससे फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसानों ने नलकूपों के लिए तय समय पर बिजली आपूर्ति, गन्ना परिवहन के लिए खुला रास्ता और सिंचाई सुविधाएं बेहतर करने की मांग रखी। अधिकारियों ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनने का आश्वासन दिया। सीडीओ केशव कुमार ने किसानों ने शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उप निदेशक कृषि मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें