बदायूं में कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत एग्रो क्लाइमेट किसान मेला में जुटे किसानों को जलवायु परिवर्तन के अनुरूप खेती कर पैदावार बढ़ाने की सलाह दी गई। कृषि जलवायु के बीज की नई प्रजातियों की बोआई से लेकर उनकी सिंचाई और उर्वरक के इस्तेमाल के समय के बारे में भी अवगत कराया गया। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मध्य पश्चिमी परिक्षेत्र का किसान मेला सोमवार पूर्वाह्न शुरू हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने मेला का उद्घाटन किया। उन्होंने खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया।