बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसेरा निवासी किसान रमेश पाल ने शनिवार को बिसौली तहसील में आयोजित समाधान दिवस में आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस टीम ने समय रहते किसान को पकड़ लिया। उसे कोतवाली ले जाया गया है। किसान का आरोप है कि उसके खेत के पास चकरोड होकर गुजर रहा है। खेत में आलू की फसल खड़ी है, लेकिन चकरोड मार्ग जर्जर है। इस वजह से निकास बंद है। वह काफी दिनों से चकरोड मार्ग पर मिट्टी डालकर निकास को सही कराना चाह रहा था। लेकिन ग्राम प्रधान उसे मिट्टी डालने नहीं दे रहा था। आत्मदाह का प्रयास करने वाला रमेश पाल परसेरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।