बदायूं में ककोड़ा मेला और कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मेले में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से पुलिस लगातार निगरानी करेगी। यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने को ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रवेश व निकास मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।