फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में पंचमी पर हुई नाग देवता की पूजा, मठिया में लगी लंबी श्रद्धालुओं की कतार

बदायूं में नाग पंचमी का त्योहार धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। घर-घर नाग देवता की पूजा की गई। खेत से मिट्टी लाकर घरों में डाली गई। मान्यता है कि खेत में नाग देवता की पूजा करने के साथ ही वहां से मिट्टी लाकर घरों में डाली जाए तो सांप नहीं निकलते हैं। नाग पंचमी पर विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध चढ़ाया। शहर के नगला मंदिर मोड़ पर बनी मठिया में स्थित नाग देवता की पूजा को सुबह से भक्तों की भीड़ लग गई। इसी के साथ गौरी शंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर में भी काफी भीड़ रही। बिल्सी में नाग पंचमी पर मोहल्ला संख्या एक स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर पहुंच कर भोलेनाथ के भक्तों ने मंदिरों में दूध से अभिषेक कर नाग देवता की पूजा की। इसके अलावा लोग शिव मंदिर के बराबर से एक खेत से मिट्टी को घर ले गए, जिसमें भुर्जिया को बोया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें