फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के बीबीपुर गांव में फैला डेंगू-मलेरिया, हर घर में लोग बीमार

गीतेश सक्सेना Updated Fri, 21 Aug 2026 08:28 PM IST

तीन-चार साल पहले मलेरिया फैलने को लेकर प्रदेशभर में चर्चा में रहने वाले बदायूं जिले में इस बार फिर संक्रमण फैल गया है। जिले के जगत ब्लॉक के गांव बीबीपुर में डेंगू और मलेरिया ने तेजी से पैर फैलाए हैं। गांव के हर घर में दो-तीन मरीज हैं जो बुखार, डेंगू और मलेरिया से पीड़ित हैं। तीन दिन पहले इस गांव में कुछ लोगों को बुखार की शिकायत हुई, ज्यादा लोगों के बीमाार पड़ने पर स्वास्थ्य टीमों ने जांच शुरू हुई तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। एक साथ 27 डेंगू और आठ मलेरिया के मरीज मिलने से स्वास्थ्य अफसरों ने गांव में कैंप शुरू कराए। तीन दिन से गांव में स्वास्थ्य टीम कैंप कर ग्रामीणों की मलेरिया, डेंगू और बुखार की जांच कर रही है। शुक्रवार को भी सीएमओ के निर्देश पर गांव में सुबह से स्वास्थ्य टीम ग्रामीणों की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें