फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के निर्वाचित होने की घोषणा होते ही बदायूं में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय बदायूं में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल, दूरदर्शी सोच और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जैसे ऊर्जावान एवं कर्मठ नेतृत्व के हाथों में संगठन की कमान आने से कार्यकर्ताओं को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें