फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, कहा- मजबूत लोकतंत्र की नींव होते हैं जागरूक मतदाता

बदायूं में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था रखते हुए मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश सिंह कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेंद्र द्विवेदी समेत सभी थानाध्यक्ष व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस यह स्मरण कराता है कि मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक और जिम्मेदार मतदाता होता है। पुलिस विभाग का प्रत्येक सदस्य न केवल स्वयं मतदान करेगा बल्कि समाज में भी निष्पक्ष और निर्भय मतदान के प्रति जागरूकता फैलाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें