फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में शिवपाल यादव के बेटे आदित्य ने कराया नामांकन, मंदिर में की पूजा... दरगाह पर दुआ

बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी आदित्य यादव ने सोमवार को नामांकन कराया। उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव प्रस्तावक के तौर पर आए। उनके पिता शिवपाल सिंह यादव नहीं आए थे। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने नामांकन से पहले नगला मंदिर और बिरूआबाड़ी मंदिर में पूजा की। भगवान से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वह छोटे सरकार की दरगाह पहुंचे। आदित्य यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सबके मन में शांति हो, सद्भावना हो। पिछली बार हार की वजह कई सारी थीं। इस बार पूरी तरह से पार्टी और संगठन चाक चौबंद है। शासन से हम यही अपेक्षा करते हैं कि सभी पार्टी के उम्मीदवारों को निष्पक्ष रूप से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें