बदायूं में सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िया पहुंचे। बदायूं से लेकर कछला गंगा घाट तक हर-हर बम बम की आवाज सुनाई दी। जिले के सभी शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ सुबह से जुटी रही। शिवमंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शहर के गौरी शंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्त पहुंच गए। हाथों में पूजा का थाल, जल कलश आदि लेकर शिवालयों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल, पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, फल आदि अर्पित कर कल्याण की कामना की। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। सबसे ज्यादा भीड़ गौरीशंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर पर देखने के लिए मिली। पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा।