फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में सावन की शिवरात्रि पर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक

बदायूं के बिरूआबाड़ी मंदिर में सावन माह की शिवरात्रि पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने कतार लगवाकर जलाभिषेक कराया। कछला गंगा घाट से जल भरकर कांवड़िये पैदल बिरूआबाड़ी मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों पर रात भर नृत्य करते हुए पहुंचे। कुछ कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की। महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी। एक-एक कर जलाभिषेक को भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें