फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास खेत में मिला प्रधान के भाई का कंकाल, हत्या की आशंका

बदायूं में 19 मई से लापता ग्राम प्रधान मोहम्मद सफीक के भाई फारुख का कंकाल रविवार दोपहर राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक खेत में मिला। उनकी पहचान कपड़ों, चप्पल और बेल्ट से हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी ग्राम प्रधान मोहम्मद सफीक के भाई फारुख गल्ला व्यापारी थे। वह 19 मई को उझानी पेमेंट लेने गए थे। उसके बाद लौटकर नहीं आए। इसके अगले दिन प्रधान ने थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। तब से परिवार वाले लगातार उन्हें तलाश कर रहे थे। उनके रिश्तेदार भी खोजबीन कर रहे थे। रिश्तेदारों ने ही छोटे भाई शाने आलम को कंकाल मिलने की सूचना दी, जिससे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सीओ उझानी शक्ति सिंह, कोतवाली उझानी और मूसाझाग पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें