बदायूं के गांव नवादा के प्रधान बाबर बृहस्पतिवार की रात पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधान ने मोहल्ले के ही लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि आरोपी पक्ष से उनकी रंजिश चल रही है। इसी के चलते आरोपियों ने घेरकर उन पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिली मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।