बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने सोमवार को सुबह सात साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने पास बुलाया। आरोप है कि उसने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजन ने कारण पूछा। इस पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आनन-फानन आरोपी तारिक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के विरोध में हिंदू संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। बाजार भी बंद रहा।