फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दूसरे दिन भी लगा जाम, तीन किलामीटर तक वाहनों की कतार

बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बनकोटा के पास दूसरे दिन भी जाम लगा है। इसके कारण तीन किलोमीटर का सफर दो घंटे में तय हो पा रहा है। दरअसल, बनकोटा के पास बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी कार्य कर रहे डंपर चालकों ने बरसात के चलते हाईवे पर डंपर खड़े कर दिए। शनिवार को तीन घंटे जाम रहने के बाद भी रविवार को किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। करीब दो किलोमीटर हाईवे पर एक साइड डंपर खड़े होने से एक ही तरफ से वाहनों का आना जाना है। सुबह करीब आठ बजे से हाईवे पर फिर जाम लगने लगा। तीन किलोमीटर लंबे जाम में रोजवेज बसें फंस गईं। छोटे-बड़े वाहनों के पहिए भी थम गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें