बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर दोपहर 12:30 बजे मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी रेंज डॉक्टर राकेश सिंह पहुंचे। आईजी ने बताया कि मतदान अभी तक शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल से जब यह पूछा गया कि बदायूं जिले में कई स्थानों पर मतदान का बहिष्कार हो रहा है। कहीं सड़क की मांग है तो कहीं बिजली की समस्या है। इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में संबंधित जिलों के जिला अधिकारियों से कहा गया था उन्होंने बातचीत जरूर की होगी। अब बहिष्कार की जानकारी भेज मिलने के बाद उप जिला अधिकारियों को भेजा गया।