फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के वजीरगंज में ट्रैक्टर चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के मामले में शनिवार को थाना पुलिस ने खुलासा किया। चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बिल्सी रोड निवासी मनोज पाठक का छह लाख रुपये कीमत का महेंद्रा ट्रैक्टर चोरी हो गया था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था। पुलिस ने दो दिन पहले ही पस्तौर निवासी आशीष शर्मा को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से ट्रैक्टर की एक पटिया बरामद करते हुए जेल भेजा था। पूछताछ में उसने चार आरोपियों के नाम बताए थे। पुलिस ने शनिवार को पंकज कुमार, रमेश चन्द, विक्की कश्यप व प्रदीप को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम चारों लोग आशीष उर्फ छोटू निवासी पस्तौर के साथ मिलकर वाहन चोरी करके आस पास के जिलों ने बेंच देते है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। बरामद ट्रैक्टर को पीड़ित को सुपर्द किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें