बदायूं के उझानी थाने के गांव मिहौना निवासी दुर्वेश की पत्नी सर्वेश देवी (30 वर्ष) का शव मंगलवार तड़के उसी के घर में पड़ा मिला। मृतका की गर्दन पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के परिजन गोपाल ने बताया कि महिला अपने पति के साथ हिमाचल प्रदेश में रहती थी, लेकिन पिछले दिनों ही पति और बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होने को गांव आई थी। उसका पति सोमवार शाम से बेटे के साथ लापता है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।