बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक फार्म हाउस पर चौकीदार का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी उस समय हुई जब खेत मालिक दूध लेने फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने रक्तरंजित शव देखा तो दंग रह गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ सीओ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की। एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।