बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले और अत्याचार के विरोध में बुधवार को बदायूं क्लब मैदान में विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पूरे जिले से लोग पहुंचे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर मानवाधिकार संरक्षण मंच ने धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा। इसमें सभी विधानसभाओं से लोग पहुंचे। वक्ताओं ने बांग्लादेश की सरकार का विरोध करते हुए उसे हिंसावादी बताया। मानवाधिकार संरक्षण मंच के संयोजक जोगपाल सिंह ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों की रक्षा हमेशा से बहुसंख्यक करता आया है। जिस तरह से भारत में अल्पसंख्यक को बहुसंख्यक संरक्षण दे रहे हैं वैसे ही बांग्लादेश में बहुसंख्यकों को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करनी चाहिए।