फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के चार ब्लॉकों में चयनित आंगनबाड़ी को नहीं मिले नियुक्ति पत्र, डीएम से की मांग

बदायूं जिले के चार ब्लॉकों में चयनित हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। इससे नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डीएम और डीपीओ से मिलकर नियुक्ति पत्र की मांग की। पीड़ित रुचि वर्मा, कुमारी सीमा, जैली देवी, आकांक्षा सिंह, अर्चना शर्मा सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदन किए थे। अंतिम चयन सूची में म्याऊं, समरेर, उसावां व दातागंज ब्लॉक की चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र अधूरे होने की वजह से उन्हें नहीं दिए गए थे। जबकि अन्य ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कार्यभार भी ग्रहण करा दिया गया, लेकिन इन चारों ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने नियुक्ति पत्र अति शीघ्र जारी किए जाने व कार्यभार ग्रहण कराए जाने की मांग की है। वहीं, डीएम अवनीश रॉय ने चयनित आंगनबाड़ी को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देने के लिए डीपीओ को निर्देशित किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें