फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरवेश यादव हत्याकांड: बदायूं में पीड़ित परिवार से मिले आंवला सांसद और सपा नेता, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

बदायूं के उसावां निवासी किसान अरवेश यादव की हत्या के तीन दिन बाद पीड़ित परिवार से सपा नेताओं ने मुलाकात की। सपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उसावां कस्बे के वार्ड चार निवासी किसान अरवेश यादव पांच नवंबर की शाम अपने चाचा के ट्यूबवेल पर बैठे थे। उसी वक्त मेड़ विवाद में आरोपी ने तमंचे से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद शनिवार को आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव भी परिजनों से मिले और मदद का भरोसा दिया। सपा जिलाध्यक्ष के साथ सपा के दातागंज विधानसभा अध्यक्ष सतीश यादव , शेखूपुर विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव , सपा व्यापार सभा अध्यक्ष रचित गुप्ता , सपा नेता रविंद्र यादव , सपा नगर अध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे। सपा सांसद नीरज मौर्य ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति देखकर न्याय मिलता है। योगी राज में 24 घंटे में बुलडोजर की कार्रवाई हो जाती है। उसावां में दिनदहाड़े हुई किसान की हत्या में चार दिन बीत जाने के बाद भी दो जिलों की पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें