फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सैदपुर में 92 साल के बुजुर्ग ने तमंचे से खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Jan 2026 01:33 PM IST

बदायूं के सैदपुर कस्बा के मोहल्ला महेश चौक में शनिवार को तड़के करीब चार बजे 92 वर्षीय बुजुर्ग विद्यासागर रस्तोगी ने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे बाहर रहते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। पड़ोसियों के मुताबिक विद्यासागर बीमारी और अकेलेपन से परेशान रहते थे। जानकारी मिलने पर सीओ बिसौली सुनील सिंह व इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें