बदायूं में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर मनाया गया। जिला मुख्यालय, तहसीलों व ब्लाकों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने देव धनवंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रहा। सेल्फी पॉइंट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व गणमान्य लोगों आदि ने सेल्फी लेकर इस क्षण को यादगार बनाया।