फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर के नगीना में सब्जी के थोक विक्रेताओं ने मंडी सचिव पर लगाए गंभीर आरोप

डिंपल सिरोही Updated Tue, 21 Jan 2025 06:19 PM IST

बिजनोर के नगीना में सब्जी के थोक विक्रेताओं ने मंडी सचिव पर उनका सामान सड़क पर फिंकवा देने व उस पर गाड़ी चलवा देने का आरोप लगाया है। व्यापारियों की शिकायत पर देर रात्रि मंडी समिति परिसर पहुंचे विधायक मनोज पारस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में मंडी सचिव पर नशे में धुत होकर उनके खुद के साथ,व्यापारियों व कुछ मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लग रहे हैं। सोमवार की रात्रि करीब दस बजे मंडी समिति परिसर में स्थित सब्जी आढ़त के बड़े व्यापारियों को सूचना मिली कि उनके फड़ पर रखी सब्जियों को मंडी सचिव अपने कर्मचारियों से सड़क पर फिंकवा रहे हैं। आरोप है की सब्जी विक्रेताओं की शिकायत पर जब विधायक मनोज पारस ने मंडी सचिव से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने विधायक को भी पहचानने से इनकार कर दिया। इस बात से आग बबूला हुए विधायक अपने समर्थकों के साथ रात्रि करीब 11:00 बजे मंडी समिति में सचिव कार्यालय पहुंच गए। विधायक का आरोप है कि नशे में धुत मंडी सचिव ने वहां भी उनसे सही से बात नहीं की तथा उनके व मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता भी की। सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहे वायरल वीडियो में विधायक और व्यापारी इस तरह का आरोप मंडी सचिव पर लगा रहे है। इस संबंध में एसडीएम मांगेराम चौहान ने मामला संज्ञान में न होने का बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया। उधर मंडी सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि कुछ व्यापारियों द्वारा मंडी में सड़क पर सामान रखते हुए अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसको चेकिंग के द्वारा उनके द्वारा हटवाया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी के साथ अभद्रता नहीं की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें