फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, नशा मुक्त के लिए किया जागरूक

बिजनौर। सरकार द्वारा चलाए गए तंबाकू एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नजीबाबाद के नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने रैली, पोस्टर और रंगोली से समाज को जागरूक किया। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शबाना परवीन, एनएसएस प्रभारी गजाला मुमताज की देखरेख में तंबाकू एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली और कला ,रंगोली और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तंबाकू आदि के खाने से समाजिक, शारीरिक और मानसिक बुराइयां पनपने की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या शबाना परवीन ने छात्राओं को राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने में समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई। जागरूकता कार्यक्रम में नाजमीन, मेहरीन, विनोद,शगुफ्ता आदि स्टाफ का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें