बिजनाैर के हल्दाैर थानाक्षेत्र में गांव बाटपुरा में बिलाई चीनी मिल का गन्ना सेंटर परिवर्तन कराएं जाने को लेकर 36 वें दिन आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। रविवार को बाटपुरा में बिलाई चीनी मिल का गन्ना सेंटर परिवर्तन कराएं जाने को लेकर नगीना सांसद ने कहा कि किसानों कड़कड़ाती ठंड में अपनी मांग को लेकर अड़े हुए है। जबकि प्रशासनिक अफसर अपने घरों में कैद हैं। उनकी समस्या को अनसुना किया जा रहा है। वह किसानों के साथ है। कहा कि इस संबंध में सोमवार को गन्ना आयुक्त से बात की जाएगी। कहा कि यदि किसी कारण से कार्य नहीं हुआ तो धरना अभी यहां पर नहीं, जिला मुख्यालय जिलाधिकारी दफ्तर के सामने दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हरिओम सिंह, जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र राणा, नहटौर विधानसभा प्रभारी आलोक भारती, सोधीराम सिंह सैनी, पंकज कुमार, योगेश वीरेंद्र सैनी, रवि कुमार, राजेंद्र सिंह, शिवम् कुमार, अर्जुन प्रधान, मोनू कुमार आदि मौजूद रहे।