फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: अफजलगढ़ में निजी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी, चार सवारियां बाल-बाल बचीं

डिंपल सिरोही Updated Thu, 15 Jan 2026 03:54 PM IST

बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राजौरी के पास भूतपुरी–ठाकुरद्वारा मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। गनीमत रही कि बस में केवल चार ही सवारियां थीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में सवारियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। सूचना मिलने पर पीआरवी मौके पर पहुंची और चालक को अपने साथ थाने ले गई। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें