फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजा का ताजपुर में एकादशी के अवसर पर हवन पूजन कर एक-दूसरे को लगाया गुलाल

बिजनाैर में राजा का ताजपुर में एकादशी के अवसर पर होली समिति के तत्वावधान में श्रीकृष्ण मंदिर में हवन पूजन कर एक दूसरे को गुलाल लगाया। सभी टोली के साथ शान्ति पूर्वक कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए शोकाकुल परिवार वालों को सांत्वना देते हुए होली दहन स्थल पहुंचे। सोमवार सुबह एकादशी पर होली समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रीकृष्ण मंदिर में एकत्र हुए जहां पंडित कन्हैया लाल शर्मा द्वारा हवन पूजन किया गया मौजूद सभी ग्रामीणों ने हवन में आहुति छोड़ी। तथा एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाया। मंदिर से शांति पूर्वक टोली जुलूस के रुप में एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली दहन स्थल, मां काली मंदिर, सैनी धर्मशाला, पुराना कुंआ, इंटर कालेज मार्गों से गुजरते हुए सभी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए चौक बाजार पहुंचकर बड़े ही शान्ति पूर्वक टोली जुलूस सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें